कर्ज और ब्याज से परेशान युवक ने गर्दन काटी:10 हजार की तनख्वाह, 1.25 लाख का कर्ज और 10% ब्याज का बोझ
बरेली के कैंट क्षेत्र में कर्ज और ब्याज के बोझ से परेशान 28 साल के युवक ने अपनी गर्दन काट ली। उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। चनेहटा गांव का रहने वाला विवेक कुमार मिलिट्री अस्पताल के मेडिकल स्टोर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसे हर महीने 10 हजार रुपये वेतन मिलता है। करीब छह महीने पहले उसने गांव के दो-तीन लोगों से 1.25 लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। विवेक 10 फीसदी ब्याज चुका रहा था। कम वेतन में ब्याज देने के बाद उसके पास खर्च के लिए पैसे नहीं बचते थे। इसी परेशानी के चलते उसने शुक्रवार सुबह ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)