मऊ के नवागत एसपी ने संभाला कार्यभार:अपराधियों पर लगेगा अंकुश, महिला-बाल सुरक्षा और साइबर अपराध पर रहेगा फोकस
मऊ में नए एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में गार्द की सलामी लेने के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया। शाम 5:30 बजे उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम होगा। कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने को प्राथमिकता दी जाएगी। महिला और बाल अपराधों पर होगी त्वरित कार्रवाई एसपी ने कहा कि महिला और बाल अपराधों के मामलों में पुलिस संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करेगी। पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए प्रभावी पुलिसिंग की जाएगी। साइबर अपराध की शिकायतों पर जल्द होगी कार्रवाई एसपी ने कहा कि डिजिटल लेनदेन और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध भी चुनौती बन रहा है। ऐसे मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया जाएगा। शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई और साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर हादसों पर लगाएंगे अंकुश यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों में जनहानि कम करने के लिए दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जिन स्थानों पर अधिक हादसे होते हैं, वहां रोड सेफ्टी के जरूरी उपाय अपनाने का प्रयास किया जाएगा। कानून-व्यवस्था मजबूत करना प्राथमिकता एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अपराध नियंत्रण, महिला और बाल सुरक्षा, साइबर अपराध पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम कर बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)