करंट लगने से 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत:18 घंटे तक माता-पत्नी को नहीं दी गई खबर, पिता को भी नहीं बताया

Sep 30, 2026 - 15:52
0
करंट लगने से 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत:18 घंटे तक माता-पत्नी को नहीं दी गई खबर, पिता को भी नहीं बताया
ललितपुर के घटवार गांव में मंगलवार शाम करीब 7 बजे घर में बिजली का प्लग लगाते समय 24 वर्षीय वरदान सेन को करंट लग गया। वह बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक, घटना की जानकारी वरदान की मां और पत्नी को बुधवार दोपहर तक नहीं दी गई थी। प्लग लगाते समय लगा करंट कोतवाली सदर क्षेत्र के घटवार गांव निवासी वरदान पुत्र धर्मदास सेन मंगलवार शाम घर में बिजली का प्लग लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार बहनों का इकलौता भाई था वरदान वरदान चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। वह एक निजी नर्सिंग होम में काम करता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। चेन्नई में ड्राइवर हैं पिता मृतक के चचेरे भाई सचिन सेन ने बताया कि वरदान के पिता चेन्नई में ड्राइवर हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई थी, लेकिन वरदान की मौत के बारे में नहीं बताया गया था। बुधवार दोपहर तक उसकी मां और पत्नी को भी मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है कि युवक को करंट कैसे लगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User