बनारस-प्रयागराज मेमू ट्रेन को मिली मंजूरी:सांसद डॉ. विनोद कुमार बिन्द की मांग पर रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति
रेल मंत्रालय ने बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू ट्रेन (गाड़ी संख्या 65123, 65124) के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह फैसला भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिन्द की मांग पर लिया गया है। सांसद ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव और परिचालन की मांग की थी। यह ट्रेन माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड और हंडिया खास होते हुए चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के जरिए सांसद डॉ. विनोद कुमार बिन्द को इस बारे में जानकारी दी। सांसद बिन्द ने कहा कि इस ट्रेन से छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, कामगारों, मरीजों और आम यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी। उन्होंने रेल मंत्री और रेल मंत्रालय का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)