क्षत्रिय महासभा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया:फतेहपुर में नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी चर्चा
यूपी के फतेहपुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर की ओर से सोमवार के दिन 10 बजकर 30 मिनट पर कलेक्टरगंज स्थित एक लॉज में कार्यकारिणी विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने की।इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने और आगामी दशहरा पर्व पर भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया।इसके बाद सभी पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। मनोनित पदाधिकारियों में मधु सिंह को नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा,लक्ष्मी सिंह को नगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, महेंद्र सिंह को तहसील उपाध्यक्ष सदर,मनोज सिंह को तहसील संगठन मंत्री सदर,रुद्र प्रताप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष सदर,अभिषेक सिंह को नगर संगठन मंत्री, विपेंद्र प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष,ऋषभ सिंह को खागा तहसील अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ,हाकिम सिंह को नगर उपाध्यक्ष युवा,रौनक सिंह चौहान को नगर उपाध्यक्ष तथा अंश सिंह चौहान को नगर संगठन मंत्री बनाया गया। इसके अलावा द्वारिका सिंह और सत्येंद्र सिंह को बहुआ ब्लॉक उपाध्यक्ष,आशीष सिंह चौहान एडवोकेट को नगर अध्यक्ष,अनुग्रह प्रताप सिंह एडवोकेट को नगर महामंत्री और अंशु प्रताप सिंह एडवोकेट को नगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने कहा कि सभी पदाधिकारी मिलकर समाज को आगे बढ़ाने के साथ गरीब और असहाय लोगों की मदद करेंगे।उन्होंने बताया कि संगठन का कार्यकारिणी विस्तार अभियान प्रत्येक रविवार को नगर,जिला और ब्लॉक स्तर पर होगा। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष प्रयागराज नागेंद्र सिंह चौहान समेत तिलकराज सिंह,दीप प्रकाश सिंह,बजरंग सिंह, पंकज सिंह तोमर,राघवेंद्र सिंह,प्रीति सिंह,राजेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)