रसिक दुलारी शरण के मामले में नया वीडियो आया सामने:आत्महत्या करने से पहले सीढ़ियों पर चलते हुए दिखे, धोती पर लगा था खून
संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण की हुई मौत के मामले में सोमवार को नया वीडियो आया आया। रसिक दुलारी शरण आत्महत्या किए जाने से पहले सीढ़ियों से छत पर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उनके एक हाथ में पीला कपड़ा है तो धोती पर खून लगा दिखाई दे रहा है। सीढ़ियों पर रसिक दुलारी शरण अकेले जाते हुए दिख रहे हैं। 33 सेकंड का है वीडियो साधक रसिक दुलारी शरण चौथी मंजिल से सीढ़ियों के रास्ते छत पर जाने के लिए निकले। वह जब सीढ़ियों से ऊपर जा रहे हैं उस समय वह थके हुए नजर आ रहे हैं। धीरे धीरे सीढ़ियां चढ़ते हुए रसिक दुलारी शरण छत पर पहुंचते हैं। 33 सेकंड का यह नया वीडियो उनके प्राइवेट पार्ट के काटने के बाद और आत्महत्या किए जाने से पहले का बताया जा रहा है। माथे पर ब्रज रज और हाथ में था पीला कपड़ा रसिक दुलारी शरण जब अपने कमरे से निकलकर छत की तरफ जाते हैं उस समय उनके मुंह पर ब्रज रज लगी होती है। उनके एक हाथ में पीला कपड़ा है। जबकि दूसरे हाथ से वह धोती संभालते हुए नजर आ रहे हैं। 20 सीढ़ियां चढ़कर रसिक दुलारी शरण छत पर पहुंचते हैं। वहां वह कभी बैठते हैं, कभी लेटते है इस दौरान वह बेचैन नजर आते हैं। जैसे वह असहनीय दर्द को सहन करने का प्रयास कर रहे हों। इसके बाद जैसे ही किसी के आने की आहट सुनते हैं वैसे ही वह छत की बाउंड्री की तरफ दौड़ते हैं और करीब 40 फीट ऊंचाई से छलांग लगा देते हैं। 25 सितंबर को की थी आत्महत्या संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर को गुरु कृपा कुंज की छत से कूदकर आत्महत्या की थी। इसके बाद वृंदावन पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया था कि वह आत्महत्या नहीं कर सकते,इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। इस मामले में मथुरा पुलिस की 5 टीम जांच कर रही है। लेकिन 11 दिन गुजर जाने के बाद अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सवाल वही हैं कि आखिर एसी क्या वजह रही कि रसिक दुलारी शरण को अपना प्राइवेट पार्ट काटना पड़ा और छत से कूदकर आत्महत्या करने को मजबूर हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)