कस्तूरबा विद्यालय में डीएम ने छात्राओं से पहाड़े सुने:कम उपस्थिति पर वार्डेन से मांगा स्पष्टीकरण, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
बहराइच में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर का निरीक्षण कर शैक्षिक और आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। डीएम ने छात्राओं से 17, 14 और 19 के पहाड़े सुनकर उनका पढ़ाई का स्तर परखा। कम छात्राएं मौजूद होने पर वार्डेन से जानकारी ली। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को वार्डेन का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सभी छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
गणित की शिक्षिका कायनात खानम से पढ़ाई के बारे में पूछने के साथ डीएम ने खुद भी सवाल किए। छात्राओं की विषय की समझ कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने रसोई और स्टोर रूम का निरीक्षण कर खाने के सामान की गुणवत्ता देखी। उन्होंने साफ, पौष्टिक और तय मानकों के हिसाब से खाना देने के निर्देश दिए। सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और नियमित निगरानी रखने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)