ललित कला अकादमी में कला प्रदर्शनी:लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्र के 56 कला आचार्यों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं

Oct 01, 2026 - 19:19
0
ललित कला अकादमी में कला प्रदर्शनी:लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्र के 56 कला आचार्यों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं
लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ‘कला आचार्य प्रदर्शनी–2026’ का समापन लाल बारादरी भवन में हुआ। प्रदर्शनी का आयोजन कला निकेतन सोसाइटी और आर्टिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार डॉ. राजेंद्र प्रसाद रहे। उन्होंने कहा कि कला शिक्षक समाज में कला और संस्कृति की चेतना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अकादमी प्रदेश के कलाकारों और कला शिक्षकों को मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में लखनऊ–प्रयागराज क्षेत्र के 56 कला आचार्यों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। सभी प्रतिभागियों को अंगवस्त्र और सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक अभिनव दीप ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला शिक्षा देने के साथ कला शिक्षकों को मंच प्रदान करना है। प्रदर्शनी के आयोजन में संजीव गुप्ता, शक्ति प्रताप सिंह, हर्षिका सिंह, आरेंद्र चौधरी, शिवम वर्मा, आलोक, शिवा एवं रोहित का विशेष सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User