टोल प्लाजा पर विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा:मैनेजर पर बदसलूकी का आरोप, 2-3 घंटे से टोल फ्री कराकर बैठे
मुजफ्फरनगर में शुक्रवार शाम 5 बजे टोल प्लाजा पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर पर गाली-गलौज और बदसलूकी का आरोप लगाया। विरोध में कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और टोल जाम कर दिया। बढ़ते विरोध के बाद टोल को फ्री करा दिया गया। करीब दो-तीन घंटे से चल रहे हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे और वाहनों को बिना टोल शुल्क के निकाला गया। मामला पानीपत-खटीमा हाइवे के शामली रोड स्थित जग्गाहेड़ी टोल का है। बसों को बिना टोल निकालने को लेकर हुआ विवाद बताया गया कि सुबह शामली की ओर से कार्यकर्ता एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब दर्जनभर बसों से मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। बसों को बिना टोल शुल्क के निकालने को लेकर टोल मैनेजर और एक कार्यकर्ता के बीच कहासुनी हो गई। काफी देर तक चली गहमागहमी के बाद बसों को बिना टोल दिए ही निकाल दिया गया। कार्यक्रम से लौटते समय फिर जुटे कार्यकर्ता कार्यक्रम से लौटते समय शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कार्यकर्ता दोबारा एक साथ जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पहुंचे। यहां उन्होंने पहले हुए विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते टोल पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री कराने की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। टोल परिसर में लगाए नारे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल परिसर में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इसके अलावा ‘बजरंग दल के चीते हैं, खुलकर जीते हैं’ के नारे भी लगाए गए। हंगामे के चलते टोल कर्मचारियों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति सूचना मिलते ही फुगाना सीओ नरेंद्र यादव और थाना प्रभारी जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। फिलहाल कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते टोल फ्री है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)