लखीमपुर के निघासन में मिला 15 फीट लंबा अजगर, VIDEO:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से 30 मिनट में किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा

Oct 05, 2026 - 10:50
0
लखीमपुर के निघासन में मिला 15 फीट लंबा अजगर, VIDEO:वन विभाग ने ग्रामीणों की मदद से 30 मिनट में किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
लखीमपुर खीरी में दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के दुबहा गांव के पास सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने के खेत में करीब 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में अजगर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ा जानकारी के अनुसार, दुबहा गांव निवासी रेशम सिंह सोमवार सुबह अपने गन्ने के खेत में गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में रेंग रहे विशाल अजगर पर पड़ी। अजगर को देखकर वह कुछ देर के लिए घबरा गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों और वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की। अजगर काफी लंबा और भारी था, जिसके चलते उसे उठाने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन से ज्यादा लोगों ने मिलकर अजगर को उठाया और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली रेस्क्यू टीम में शामिल वनकर्मी अक्षय मौर्य ने बताया कि अजगर करीब 15 फीट लंबा था। उसे सुरक्षित पकड़ने में लगभग आधे घंटे का समय लगा। इसके बाद अजगर को सुरक्षित ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग की टीम में अक्षय मौर्य और राजन गुरुदेव मिश्रा शामिल रहे। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User