कुशीनगर डायट में 140 शिक्षकों ने सीखी स्काउटिंग की बारीकियां:बिगिनर्स कोर्स में 14 विकासखंडों के शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
कुशीनगर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बेसिक शिक्षा परिषद के 140 शिक्षकों के लिए एक दिवसीय बिगिनर्स स्काउटिंग कोर्स हुआ। जिले के सभी 14 विकासखंडों से आए शिक्षकों ने इसमें स्काउटिंग के मूल सिद्धांत और गतिविधियों की जानकारी ली। यह कार्यक्रम सुबह शुरू होकर शाम 4 बजे खत्म हुआ। प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ। डायट के प्राचार्य दीनानाथ ने शिक्षकों से स्कूलों में स्काउटिंग गतिविधियां लागू करने और शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई पुस्तकों का लाभ छात्रों तक पहुंचाने का आग्रह किया। कोर्स में शिक्षकों को स्काउटिंग का इतिहास, उद्देश्य, सिद्धांत और कार्यप्रणाली बताई गई। ध्वज शिष्टाचार, झंडा गीत और प्रार्थना के साथ विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन, सेवा, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित होती है। कार्यक्रम में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान, जिला संगठन आयुक्त निवेदिता श्रीवास्तव, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, जिला गाइड कैप्टन मनोरमा त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर कमिश्नर रविंद्र नारायण पांडेय, वरिष्ठ स्काउट प्रशिक्षक चंद्रशेखर और वरिष्ठ स्काउटर मोहम्मद रईस मौजूद थे। समापन पर नीरज बंका ने सभी का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)