कुशीनगर में कल 12वीं तक के स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू

Sep 25, 2026 - 21:03
0
कुशीनगर में कल 12वीं तक के स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू
कुशीनगर में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार के कार्यालय से शुक्रवार शाम 8 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला प्रशासन ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान, लगातार बारिश और बच्चों की सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया है। 26 सितंबर को जिले के किसी भी स्कूल में कक्षा 1 से 12 तक नियमित पढ़ाई नहीं होगी। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू BSA का आदेश परिषदीय और सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर भी लागू रहेगा। सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्ड से संचालित विद्यालयों को भी आदेश का पालन करना होगा। सभी प्रधानाध्यापकों और स्कूल प्रबंधन को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है। बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान कुशीनगर में पिछले कई दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को भी बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User