कोडीन सिरप तस्करी में मुख्य आरोपी का जीजा गिरफ्तार:हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी चलाकर रैपर बदलता था, नशे के लिए होती थी सप्लाई

Sep 25, 2026 - 21:03
0
कोडीन सिरप तस्करी में मुख्य आरोपी का जीजा गिरफ्तार:हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी चलाकर रैपर बदलता था, नशे के लिए होती थी सप्लाई
बांदा के बिसंडा में कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन का जीजा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी चलाता था। इसी एजेंसी के जरिए कोडीनयुक्त सिरप मंगाया जाता था। मीडिया सेल ने गिरफ्तारी की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दी। बदौसा स्टेशन रोड तिराहे से पकड़ा गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविंद्र पुत्र शिवराम निवासी बरूआ, थाना भरुआ सुमेरपुर, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर बांदा-चित्रकूट रोड स्थित बदौसा स्टेशन रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि मेडिकल एजेंसी के जरिए मंगाए गए सिरप को बाद में रैपर बदलकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मेडिकल स्टोर के बजाय नशे के कारोबार में खपाया जाता था। 3 सितंबर को पकड़ी गई थी 60 लाख की खेप पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 3 सितंबर को बिसंडा क्षेत्र में पकड़े गए कोडीन सिरप की बड़ी खेप की जांच के दौरान हुई। यूपी एसटीएफ और बिसंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 60 लाख 45 हजार रुपए कीमत की 250 पेटियों से 30 हजार कोडीन सिरप की शीशियां बरामद की थीं। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने सिरप के परिवहन में इस्तेमाल दो वाहनों को भी सीज किया था। 7 सितंबर को मुख्य आरोपी गिरफ्तार हुआ था जांच के दौरान पुलिस के सामने मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन का नाम आया था। पुलिस ने उसे 7 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और कोडीन सिरप की सप्लाई की कड़ियों की जांच की जा रही थी। अतर्रा से MP तक सप्लाई का आरोप पुलिस के अनुसार, रविंद्र हमीरपुर में मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था। उसी के जरिए कोडीनयुक्त सिरप मंगाया जाता था। पुलिस का आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर दवाओं की खरीद-बिक्री को वैध दिखाने का प्रयास किया जाता था। इसके बाद सिरप के रैपर बदलकर अतर्रा, बांदा, चित्रकूट और मध्य प्रदेश के आसपास के जिलों में मेडिकल स्टोर के बजाय नशे के कारोबार के लिए महंगे दामों पर सप्लाई किए जाने का आरोप है। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी प्रियांशु उर्फ किशन के अलावा धीरेंद्र, प्रवीण उर्फ लकी, रोहित, शेखर और रविंद्र शामिल हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User