कुशीनगर में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, बाढ़ के चलते बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था मृतक

Oct 02, 2026 - 09:51
0
कुशीनगर में नदी में डूबने से बुजुर्ग की मौत:पैर फिसलने से हुआ हादसा, बाढ़ के चलते बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहा था मृतक
कुशीनगर में तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव में शौच के दौरान पैर फिसलने से 65 वर्षीय वृद्ध की पानी में डूबकर मौत हो गई। परिवार वालों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना मिलने पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बाघाचौर टोला नोनियापत्ति निवासी टेगा पुत्र शिवराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बाढ़ का पानी गांव में घुसने के कारण टेगा बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य बांध के किनारे बने मकान में रह रहे थे। बताया गया कि टेगा रात में खाना खाने के बाद झोपड़ी में सोने चले गए थे। सुबह परिजन झोपड़ी पर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिले। इसके बाद आसपास तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बांध के किनारे पानी में उनका शव पड़ा मिला। परिजन उन्हें पानी से बाहर निकालकर लाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पैर फिसलने से पानी में गिरे तरयासुजान थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वृद्ध रात में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User