कुशीनगर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह:जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, स्वास्थ्य और जरूरतों पर हुई चर्चा

Oct 01, 2026 - 16:16
0
कुशीनगर वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह:जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, स्वास्थ्य और जरूरतों पर हुई चर्चा
कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को कसया स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजन सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग, कुशीनगर के वित्त पोषण और यूपी ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। अतिथियों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन तथा रोजमर्रा की जरूरतों के बारे में जानकारी ली। वृद्धजनों ने भी अपनी समस्याएं और आवश्यकताएं अतिथियों के सामने रखीं। जनप्रतिनिधियों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग केवल परिवार का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज की जीवंत धरोहर हैं। उनके पास जीवन का लंबा अनुभव और संघर्षों से अर्जित ज्ञान है, जो नई पीढ़ी को दिशा देने का काम करता है। समारोह में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User