कुत्तों से परेशान महिला ने डीएम से लगाई गुहार:पड़ोसी पर अभद्र व्यवहार और कुत्तों को खुला छोड़ने का आरोप

Oct 01, 2026 - 16:00
0
कुत्तों से परेशान महिला ने डीएम से लगाई गुहार:पड़ोसी पर अभद्र व्यवहार और कुत्तों को खुला छोड़ने का आरोप
बागपत के बड़ौत में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर लगातार परेशान करने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में जिलाधिकारी (DM) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, महिला का बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है। महिला ने बताया कि उसके मकान के सामने रहने वाला विजय (ओमवीर का बेटा) आए दिन झगड़ा करता है। वह अपने घर में 10 से 12 कुत्ते पालता है और उन्हें सड़क पर खुला छोड़ देता है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी होती है। महिला का आरोप है कि जब वह घर से बाहर निकलती है, तो पड़ोसी के कुत्ते उस पर भौंकते हैं और काटने के लिए दौड़ते हैं। जब वह कुत्तों को रोकने के लिए कहती है, तो आरोपी उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल करता है। इस वजह से महिला का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिला ने पहले बड़ौत थाने में भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने DM से मामले में दखल देने और समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User