सपा युवजन सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:खाद संकट, बेरोजगारी, पेपर लीक, वोट चोरी को लेकर सरकार को घेरा

Oct 01, 2026 - 16:00
0
सपा युवजन सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:खाद संकट, बेरोजगारी, पेपर लीक, वोट चोरी को लेकर सरकार को घेरा
बरेली सहित पूरे प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी (डीएम) को सौंपा और समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की। खाद की किल्लत, बेरोजगारी और पेपर लीक पर घेरा ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश का किसान खाद (यूरिया व डीएपी) की भारी किल्लत से जूझ रहा है। कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए किसानों को तय दरों पर खाद उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा प्रदेश में लगातार हो रहे पेपर लीक, नकल और सॉल्वर गैंग की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा रिक्त पदों पर विभागवार भर्ती कैलेंडर जारी कर पारदर्शी भर्तियां की जाएं। राशन कार्ड बहाली और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे की मांग सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर गलत तरीके से ‘चार पहिया वाहन’ दर्ज दिखाकर कई पात्र गरीब परिवारों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं, जिनका भौतिक सत्यापन कर उन्हें तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही हाल ही में आई बाढ़ से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग भी रखी गई। कैनविज प्रकरण की सीबीआई जांच और कान्हा उपवन में गोवंश की दुर्दशा पर सवाल ज्ञापन में प्रमुखता से मांग उठाई गई कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले कैनविज प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच (आवश्यकता पड़ने पर सीबीआई से) कराई जाए और निवेशकों का पैसा वापस दिलाया जाए। इसके अलावा कान्हा उपवन में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा चारे की खरीद व फंड में हुई वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। व्यापारियों और कर्मचारियों के हित में उठाई आवाज सपा युवजन सभा ने आउटसोर्सिंग भर्ती में कर्मचारियों के शोषण पर रोक लगाने, उनके वेतन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जीएसटी से पूर्व के पुराने वैट बकाये पर ब्याज में छूट देकर एकमुश्त समाधान योजना (OTS) लागू करने की मांग रखी। इसके साथ ही बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, किसानों के गन्ना आदि के लंबित भुगतान कराने तथा बरेली शहर में जलभराव, खराब सड़कों, सफाई और लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन गंभीर जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी पार्टी जनहित में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User