लाइक्स-व्यूज के लिए मेरा मजाक बनाया:अमेरिकी यूट्यूबर आची ने कहा- मेरे चेहरे पर काला रंग लगाया, शिवानी रोते हुए बोलीं- भैया मुझसे बात तो करते

Oct 30, 2026 - 17:02
0
लाइक्स-व्यूज के लिए मेरा मजाक बनाया:अमेरिकी यूट्यूबर आची ने कहा- मेरे चेहरे पर काला रंग लगाया, शिवानी रोते हुए बोलीं- भैया मुझसे बात तो करते
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर औरैया की शिवानी कुमारी पर उनके अमेरिकी दोस्त मार्विन आची ने अपमान करने का आरोप लगाया है। मार्विन ने वीडियो जारी करके बताया कि- मैं यहां शिवानी को दोस्त समझकर आया था, लेकिन लाइक्स और व्यूज के लिए मजाक बनाया गया। शिवानी ने टेसू-झेंझी कार्यक्रम में मार्विन के चेहरे पर ब्लैक पेंट लगाया था। मार्विन का कहना है कि मैं भारतीय संस्कृति को करीब से समझना चाहता था। लेकिन कमेंट पढ़ने के बाद मुझे पता चला कि भारत में मेरा मजाक बनाया गया। वहीं, शिवानी ने रोते हुए वीडियो बनाकर कहा कि भैया आप मेरे साथ 15 दिन रहे। कोई परेशानी थी तो मुझसे पूछते, वीडियो बनाने की क्या जरूरत थी। पहली बार जुलाई 2025 में औरैया आए थे मार्विन बता दें कि अमेरिकी इन्फ्लुएंसर मार्विन आची केमिकल इंजीनियर और फिटनेस कोच हैं। वो फिटनेस वीडियो, वर्कआउट टिप्स और फनी कंटेंट के लिए फेमस हैं। मार्विन के इंस्टाग्राम पर 87 लाख फॉलोअर्स हैं। मार्विन आची पहली बार जुलाई 2025 में औरैया के अरियारी गांव में आए थे। अरियारी में यूट्यूबर शिवानी कुमारी रहती हैं। उनके घर पर मार्विन आची रुके थे। शिवानी कुमारी ने उनका जोरदार स्वागत किया था। उनको भारतीय देसी खाने समेत बैलगाड़ी की सवारी कराई थी। इसके फोटो-वीडियो उस समय बहुत ज्यादा वायरल हुए थे। दो दिन पहले यूट्यूब पर पोस्ट किया वीडियो दूसरी बार मार्विन 24 सितंबर को अपनी दोस्त फर्नांडा के साथ पहुंचे। शिवानी ने एयरपोर्ट पर दोनों का स्वागत किया। करीब मार्विन भारत में रुके और ऋषिकेश, राजस्थान समेत कई जगह शिवानी और दोस्तों के साथ घूमकर वापस चले गए। दो दिन पहले मार्विन ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया और अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में बात की। दशहरा पर टेसू-झेंझी की शादी में उड़ा मजाक बता दें कि दशहरा पर अरियारी में टेसू-झेंझी कार्यक्रम चल रहा था। इसमें शिवानी ने मार्विन के चेहरे पर ब्लैक पेंट लगाकर तैयार किया था। कालिख से मार्विन के चेहरे पर मूछे बनाईं और चेहरे पर काला टीका लगाया। मार्विन सबके साथ इंजॉय कर रहे थे और डांस कर रहे थे। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने मार्विन को ट्रोल किया। ट्रोलिंग से मार्विन काफी आहत हो गए। अब पढ़िए मार्विन ने वीडियो में क्या कहा… मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं यह वीडियो बनाऊंगा, खासकर किसी ऐसे इंसान के बारे में जिस पर मैंने भरोसा किया था। मैं यहां किसी देश या संस्कृति का अपमान करने नहीं आया हूं। मैं बस ये बता रहा हूं कि भारत में मेरे साथ क्या हुआ, जिसने मुझे सच में निराश किया। बोले- मैं उसकी बातों पर भरोसा करता गया मैं भारत की संस्कृति को महसूस करने आया था। जरा सोचिए कि आप हजारों मील दूर जा रहे हैं, जहां आप पहले कभी नहीं गए। आपको भाषा नहीं आती फिर भी आप इस देश को महसूस करने के लिए उत्सुक हैं। कोई आपका स्वागत करता है, आपके साथ वक्त बिताता है, आपको सहज महसूस कराता है। आप साथ हंस रहे हैं, गा रहे हैं, नाच रहे हैं। इसी वजह से मैं उस इंसान पर भरोसा करने लगा और संस्कृति के बारे में जो भी वह बताती, उस पर यकीन करने लगा। भारतीय शादी दिखाने का आइडिया दिया हम लोग जब ऋषिकेश में थे तो शिवानी ने बताया कि गांव जाएंगे तो तुम्हे भारतीय शादी का अनुभव मिलेगा। हम उसके गांव पहुंचे तो उसने कहा कि मेरे पास शानदार आइडिया है और तुम्हें एक कैरेक्टर प्ले करना है। मैं जब तक समझ पाता कि किरदार कौन सा है या किस बारे में है, उसने मेरे चेहरे पर पेंट करना शुरू कर दिया। मैं इधर-उधर देखकर सोच रहा था कि क्या यह भारतीय संस्कृति में सामान्य है? वह पेंट करती रही और हिंदी में बोलती रही। बोले- विदेशी का मजाक क्यों बनाया मुझे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या कह रही है, लेकिन मुझे उस पर भरोसा था। मैंने उसे पेंट करने दिया। मैं इधर-उधर देखता रहा कि कोई मुझे बताए क्या हो रहा है, लेकिन किसी ने नहीं बताया। उसने सबके सामने मुझे बेवकूफ दिखाने की कोशिश की। क्या तुम्हारा यही इरादा था? तुम एक विदेशी का मजाक क्यों उड़ाना चाहोगी? कंटेट और व्यूज के लिए मेरे साथ धोखा किया मुझे भारतीय परंपराओं से कोई दिक्कत नहीं है, न ही कॉमेडी से और खुद पर हंसने में भी कोई परेशानी है। लेकिन किसी को हंसाने की कोशिश करने और किसी को ऐसी स्थिति में डालने में फर्क होता है जिसे वह समझता ही नहीं। अब मैं सोच रहा हूं, क्या उसने यह सब कंटेंट, व्यूज़ या अटेंशन के लिए किया। जश्न मनाने में दोस्त की आंख में धूल डाली मैंने फर्नांडा को साथ लाया था। जब हम जश्न मना रहे थे, उसने धूल उठा ली। धूल उठाकर ठीक फर्नांडा के चेहरे पर डाल दी। फर्नांडा अपना चेहरा साफ करने की कोशिश कर रही थी। उसकी आंखों में धूल चली गई थी। मैं फर्नांडा के पास गया और सॉरी बोला। शिवानी का बचाव किया और कहा तो भारतीय संस्कृति है, वे इसी तरह जश्न मनाते हैं। कहा- मैसेज भेजने पर कोई रिप्लाई नहीं आया शिवानी, अगर तुम यह वीडियो देख रही हो, तो मैंने तुमसे यह भी कहा था कि तुम मेरे लिए बहन जैसी हो। मैं इसलिए ज्यादा निराश हूं कि जब आप किसी पर भरोसा करते हैं, खासकर किसी ऐसे देश में जहां आप भाषा या रीति-रिवाजों को नहीं समझते, तो आप मानते हैं कि वह इंसान आपका ख्याल रखेगा। लेकिन मुझे तुम्हारी तरफ से कोई सफाई या जवाब नहीं मिला। शिवानी बोलीं- हमने कोई अपमान नहीं किया वहीं शिवानी ने भी रोते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह कहती है कि अगर मार्विन भैया मेरी बात कोई बुरी लगी थी, तो हमसे बात करते। मेरे खिलाफ वीडियो डाल करके क्या मिल जाएगा? हमने आपका कोई अपमान नहीं किया है। हमने हमेशा आपका सम्मान किया है। आप हमारे देश आए और आप हमारे मेहमान रहे। आप मेरे साथ 15 दिन रुके। ऐसा तो नहीं कि आप मेरे बारे में कुछ समझ न पाए हों। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… घर में गड़े 5 करोड़ का राज तलाशने पहुंचीं टीमें:प्रयागराज में 4 और बक्से मिले, रडार से खंगाली जा रही जमीन प्रयागराज में घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे गए 5 करोड़ रुपए का राज गहराता जा रहा है। जमीन के अंदर और कितनी नकदी छिपी है, इसका पता लगाने के लिए ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार लगाया गया है। पुलिस के साथ आयकर विभाग (IT) और बैंक अधिकारियों की टीमें जांच कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User