गाजीपुर के संप्रेक्षण गृह में पेंटिंग कराने में लापरवाही:डीएम ने प्रभारी अधीक्षक और लिपिक का वेतन रोकने के दिए निर्देश
गाजीपुर में राजकीय संप्रेक्षण गृह और राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी में दीवारों पर पेंटिंग कराने में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारी अधीक्षक राम अचल और लिपिक संजय यादव से स्पष्टीकरण मांगने के साथ उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम चार बजे डीएम अनुपम शुक्ला ने जिला न्यायाधीश जयप्रकाश यादव और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ दोनों परिसरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, बच्चों को मिल रही सुविधाओं और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों के लिए वॉल फैन और वॉलीबॉल कोर्ट बनेगा निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों की सुविधा के लिए सीलिंग फैन की जगह वॉल फैन लगाने के निर्देश दिए। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए परिसर में वॉलीबॉल कोर्ट बनवाने को भी कहा। स्वच्छ और सुरक्षित माहौल देने के निर्देश डीएम ने दीवारों पर पेंटिंग कराने और पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए। सभी व्यवस्थाएं तय समय में दुरुस्त कर निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)