सहवाग-द्रविड़ के बेटों को अंडर-19 एशिया कप टीम में जगह:लक्ष्य रायचंदानी कप्तान; 8 नवंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया
BCCI ने ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उपकप्तान होंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। टूर्नामेंट 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेला जाएगा। 6 नवंबर को नेपाल से पहला मुकाबला भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा। इसके बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान और 10 नवंबर को UAE से मुकाबला होगा। भारत के तीनों ग्रुप मैच मस्कट के ओमान क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नेपाल और UAE भारतीय टीम को ग्रुप-A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल और UAE की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-B में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया को जगह मिली है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 14 नवंबर को होगा। भारतीय अंडर-19 टीम लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (उपकप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्या पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद। पाकिस्तान ने पिछले फाइनल में भारत को हराया था ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप का 13वां सीजन 5 से 14 नवंबर 2026 तक ओमान में खेला जाएगा। इसमें एशिया की 8 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 50 ओवर के वनडे फॉर्मेट में होगा। पाकिस्तान पिछली बार का चैंपियन है। उसने 2025 के फाइनल में भारत को हराकर खिताब जीता था। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस- पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया। भारत ने शुक्रवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। पाकिस्तान ने 13 गेंद बाकी रहते 89 रन का टारगेट हासिल किया। पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)