लापता किसान का धान के खेत में मिला शव:पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sep 30, 2026 - 13:56
0
लापता किसान का धान के खेत में मिला शव:पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में बुधवार सुबह एक किसान का शव धान के खेत में मिला। शिवमंगल नाम का यह किसान पिछले पांच दिनों से लापता था। शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शिवमंगल 25 सितंबर की शाम से लापता थे। परिजनों ने 27 सितंबर को पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह राहगीरों ने खेत में शव देखा, जिसकी पहचान लापता शिवमंगल के रूप में हुई। सूचना पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शिवमंगल की पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User