पल्ला चौकी के हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी:फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में भर्ती, चिकित्सकों की देख रेख में चल रहा उपचार
फर्रुखाबाद में पल्ला चौकी पर तैनात 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल रजनेश कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रजनेश कुमार इटावा जिले के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बुधवार सुबह 9 बजे तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तो उनके साथी देखने गए। उन्हें कमरे में अर्द्धबेहोशी की हालत में पाया गया। अस्पताल में करवाया गया भर्ती खबर मिलने पर अमृतपुर सीओ राजेश द्विवेदी, शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत और कादरी गेट थानाध्यक्ष भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने खून की जांच के लिए सैंपल भेजा है और सीटी स्कैन भी कराया जा रहा है। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि हेड कांस्टेबल को बीमारी के चलते भर्ती कराया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल के साथ आए लोगों ने बताया बीपी की समस्या से भी ग्रसित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)