लापता मां-बेटे की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप:फतेहपुर में कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

Oct 03, 2026 - 10:11
0
लापता मां-बेटे की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप:फतेहपुर में कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू
फतेहपुर के गढ़ा गांव में एक महिला और उसके बेटे की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगा है। दोनों करीब एक साल से लापता थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव के अमित मिश्रा और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी भानु देवी की शादी 2014 में अमित कुमार तिवारी से हुई थी, पर वे अलग हो गए। बाद में अमित मिश्रा ने भानु से प्रेम संबंध बनाए और जनवरी 2018 में उसे अपने साथ ले गया। उनसे बेटा अंकित पैदा हुआ। पिता ने बताया कि पिछले एक साल से भानु और अंकित से संपर्क नहीं था। 4 जुलाई को अमित मिश्रा के घर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें भगा दिया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि अमित मिश्रा, उसके भाई अवधेश, मनीष, पिता गोवर्धन और मां ऊषा ने मिलकर भानु और अंकित की हत्या कर शव छिपा दिए हैं। कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने 3 अगस्त को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने शनिवार के सुबह बताया कि पहले सबूत न मिलने पर केस दर्ज नहीं हुआ था, लेकिन अब कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User