मऊ में भीषण सड़क हादसा:ब्रेजा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, स्कूल व्यवस्थापक की मौत

Oct 03, 2026 - 10:11
0
मऊ में भीषण सड़क हादसा:ब्रेजा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, स्कूल व्यवस्थापक की मौत
मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में बलिया-मऊ हाईवे पर शनिवार सुबह लगभग 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। थलइपुर के पास ब्रेजा कार और ट्रेलर वाहन की आमने-सामने टक्कर में कार चालक जितेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया, जबकि ब्रेजा कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार गढ़वा गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय मंगलचारी यादव शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी ब्रेजा कार से किसी काम के सिलसिले में रतनपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थलइपुर के पास सामने से बलिया की ओर से आ रहे ट्रेलर वाहन से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ब्रेजा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, अनियंत्रित होकर ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हलधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया गया कि जितेंद्र यादव एक निजी स्कूल के व्यवस्थापक थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हलधरपुर थानाध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हुई थी। हादसे में गढ़वा निवासी जितेंद्र यादव की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User