मुरादाबाद में शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ:शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा गुणवत्ता सुधार का संकल्प लिया
मुरादाबाद में हिन्दू कॉलेज के सभागार में सोमवार को गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, मुरादाबाद का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक संस्थानों के विकास और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अतिविशिष्ट अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान, विधायक रितेश गुप्ता और ठाकुर रामवीर सिंह मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो. रीना वालिया, फुपुक्टा के महामंत्री प्रो. प्रदीप सिंह और हिन्दू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शिक्षक समुदाय के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों की उन्नति और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर बल दिया। नवनिर्वाचित संघ के अध्यक्ष प्रो. एपी सिंह ने कहा कि शिक्षक संगठन शिक्षा व्यवस्था की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि इन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सभी शिक्षकों को आपसी सहयोग और संवाद के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षक एकता, संगठनात्मक मजबूती और उच्च शिक्षा के विकास पर अपने विचार रखे। समारोह के आयोजन में महामंत्री डॉ. जितेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. जूही अग्रवाल, डॉ. मुकेश सिंह और मो. सुलेमान, संयुक्त सचिव डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अमिता चौधरी और डॉ. राजीव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा फुपुक्टा प्रतिनिधि डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष डॉ. सुनीति लता ने भी सहयोग किया। समापन पर आयोजकों ने अतिथियों, शिक्षाविदों और शिक्षक समुदाय का आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संघ शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उच्च शिक्षा के समग्र विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)