लखीमपुर में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी को जेल से रिहा कराने पर अड़ी, पुलिस के समझाने पर उतरी

Sep 30, 2026 - 18:38
0
लखीमपुर में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी को जेल से रिहा कराने पर अड़ी, पुलिस के समझाने पर उतरी
लखीमपुर खीरी में बुधवार को तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी जेल में बंद प्रेमी को जेल से छुड़ाने और प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद किशोरी नीचे उतरी। किशोरी के नीचे उतरने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली जानकारी के अनुसार जिस युवक से किशोरी शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी थी। उसे पुलिस एक महीने पहले किशोरी को भगाने के आरोप में जेल भेज चुकी है। 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोरी के गांव से एक किमी दूर गांव का रहने वाला एक युवक एक महीना पहले किशोरी को अपने साथ ले गया था। इस मामले में परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था, मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था। बुधवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे किशोरी जेल के बंद प्रेमी को जेल छुड़ाने और प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़े देख ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पुलिस पहुंची, करीब 1 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी पुलिस और परिजनों के काफी समझाने के बाद किशोरी नीचे उतर आई। तिकुनिया कोतवाली के प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि किशोरी को नीचे उतार लिया गया है किशोरी जेल में बंद आरोपी को जेल से छुड़ाने और उससे शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User