आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में कला प्रतियोगिता:छात्राओं ने पेंटिंग से बालिका शिक्षा का संदेश दिया; विजेता सम्मानित
कानपुर में कला, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में बुधवार को एक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब भूमिजा (डिस्ट्रिक्ट 154-N) और महाविद्यालय की कौशल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें लगभग 25 वर्तमान और पूर्व छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पेंटिंग का विषय 'लोक कला का कोई मोटिफ' तथा पोस्टर का विषय 'एजुकेट द गर्ल चाइल्ड, एम्पावर द नेशन' और 'डिजिटल लिटरेसी फॉर सोशल एम्पावरमेंट' रखा गया था। छात्राओं ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के जरिए भारतीय लोक परंपरा, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल साक्षरता जैसे गंभीर विषयों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक डॉ. अंकिता अवस्थी ने कला को सामाजिक चेतना और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम बताया। निर्णायक मंडली में शामिल डॉ. पूजा श्रीवास्तव और डॉ. नित्या अवस्थी के मूल्यांकन के आधार पर, पेंटिंग में स्नेहा पाठक प्रथम, प्रेरणा सिंह द्वितीय और हर्षिता सोनकर तृतीय रहीं। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिया राठौड़ ने पहला, यशांशी निगम ने दूसरा और प्रीति वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि एली राजीव शुक्ला (पूर्व गवर्नर, एलायंस क्लब इंटरनेशनल) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरन शुक्ला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य प्रो. अर्चना सक्सेना, प्रो. राजकिशोरी सिंह और प्रो. लेफ्टिनेंट अंजिता सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)