लखीमपुर में कल स्कूल बंद, बारिश-जलभराव के कारण फैसला:नर्सरी से 12वीं तक की छुट्टी; सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
लखीमपुर खीरी में लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार, 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश सरकारी, निजी, CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और DIOS ने जारी किया आदेश स्कूलों की छुट्टी का आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से जारी किया गया है। इसमें सभी स्कूलों को शनिवार को शैक्षणिक गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए फैसला प्रशासन ने यह फैसला लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें बारिश के दौरान आवागमन का जोखिम न उठाना पड़े, इसलिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आदेश का पालन कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों की बंदी सुनिश्चित करने को कहा गया है। देखें बारिश से जुड़ी फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)