लखीमपुर में तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट:डीएम ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, स्कूल बंद और घरों में रहने की अपील
लखीमपुर-खीरी में मौसम विभाग ने बहुत बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने प्री-प्राइमरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ाई बंद की। लोगों से बिना वजह घर से न निकलने की अपील की गई। डीएम ने लोगों को बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने, कच्चे मकानों में न रहने और सुरक्षित पक्के घरों में जाने की सलाह दी। जलभराव होने पर बीडीओ या क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क करें। आकाशीय बिजली और बादल गरजने के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों और ऊंची चीजों के नीचे खड़े न हों। सांप व जहरीले जीव-जंतुओं से भी सावधान रहें। किसी भी इमरजेंसी के लिए जिला आपदा राहत कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077, 05872-298410/412865 या मोबाइल नंबर 9454416588 पर सूचना दें। एडवाइजरी का तहसील और विकासखंड स्तर पर प्रचार करने के निर्देश हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)