पीलीभीत में बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार बाल-बाल बचा:खुले आसमान के नीचे आया परिवार, प्रशासन से मदद की गुहार
पीलीभीत में लगातार तेज बारिश के कारण शनिवार सुबह कलीनगर तहसील के नवादिया धनेश गांव में कामता प्रसाद का कच्चा मकान अचानक गिर गया। खतरे का अहसास होते ही कामता प्रसाद और उनके बच्चे तुरंत बाहर निकल गए, जिससे वे बाल-बाल बच गए। कामता प्रसाद का परिवार कच्चे मकान में रहता था, जिसकी मिट्टी की दीवारें बारिश से कमजोर हो चुकी थीं। सुबह 10 बजे वे बच्चों के साथ घर में थे, तभी दीवार दरकने लगी। खतरे का डर होने पर वे बच्चों को लेकर बाहर भागे। उनके निकलते ही मकान का एक बड़ा हिस्सा तेज आवाज के साथ गिर गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई, पर राशन, कपड़े और सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। छत छिनने से परिवार खुले में रहने को मजबूर है। पीड़ित कामता प्रसाद ने प्रशासन से नुकसान का आकलन, आर्थिक सहायता और पक्का घर मांगा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)