लखीमपुर में मोरंग ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की:हादसे के बाद कार खाई में गिरी, ट्रॉली भी उस पर आ गई

Sep 26, 2026 - 13:43
0
लखीमपुर में मोरंग ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की:हादसे के बाद कार खाई में गिरी, ट्रॉली भी उस पर आ गई
लखीमपुर खीरी के शंकरपुर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार खाई में गिरी और मोरंग लदी ट्रॉली भी उस पर आ गई, जिससे कार बुरी तरह टूट गई। अर्टिगा कार (यूपी 80 डी क्यू 0621) में दो युवक सवार थे। शंकरपुर के पास सड़क किनारे खड़ी मोरंग से भरी ट्रॉली से कार अनियंत्रित होकर टकराई। इस हादसे में भोजपुर, थाना कोतवाली सदर के सुधांशु पाठक (25) और रंगीला नगर, थाना कोतवाली सदर के उदित शर्मा (24) की जान चली गई। पीआरबी 7931 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी कोशिश के बाद शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User