लखीमपुर में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:मायके वालों ने पति, ससुर और देवर पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया
लखीमपुर के कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में 26 साल की राधा शुक्ला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें पांच साल की बेटी और एक साल का बेटा शामिल हैं। मायके वालों ने पति आयुष, ससुर और देवर हिमांशु पर दहेज के लिए परेशान करने और हत्या का आरोप लगाया है। देखें, 3 तस्वीरें… राधा की मां रेनू शुक्ला ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर राधा को परेशान कर रहे थे। घटना वाले दिन सुबह राधा ने फोन पर परिजनों को अपनी परेशानी बताई थी। इसके बाद उससे बात नहीं हो सकी। जब एक पड़ोसी घर पहुंचा तो राधा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)