सोनभद्र में SP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था:नवरात्रि पर पूजा पंडालों और मंदिरों का निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन के निर्देश

Oct 12, 2026 - 23:33
0
सोनभद्र में SP ने पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था:नवरात्रि पर पूजा पंडालों और मंदिरों का निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन के निर्देश
सोनभद्र में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोनभद्र पुलिस अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा पंडालों, प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एसपी अभिषेक वर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और पुलिस बल के साथ रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में भ्रमण किया। उन्होंने प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रियता परखी। साथ ही पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की। पंडालों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर जोर नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। एसपी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। पूजा स्थलों पर आने-जाने के रास्तों को सुचारु बनाए रखने के साथ सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो। थाना प्रभारियों को नियमित गश्त के निर्देश एसपी ने कहा कि जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों और प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है।पुलिसकर्मियों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों से संवाद कर पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित भ्रमण और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User