लखनऊ के मोंटफोर्ट कॉलेज में दो दिवसीय महोत्सव शुरू:शहर के 17 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा, 'जब तक सांस है, तब तक उम्मीद' थीम

Oct 09, 2026 - 21:01
0
लखनऊ के मोंटफोर्ट कॉलेज में दो दिवसीय महोत्सव शुरू:शहर के 17 स्कूलों के बच्चों ने लिया हिस्सा, 'जब तक सांस है, तब तक उम्मीद' थीम
लखनऊ के मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में दो दिवसीय शैक्षणिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महोत्सव Gen Zenith 2026 का का आयोजन किया गया । पहले दिन शहर के 17 प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस साल महोत्सव की थीम ‘जब तक सांस है, तब तक उम्मीद है’ रखी गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि छाव फाउंडेशन, लखनऊ के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर अजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने प्रार्थना नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों के दिल को छू लिया। दुनिया को नए नजरिए से देखें विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने विद्यार्थियों से नई सोच अपनाने की अपील की। कहा कि दुनिया को नए नजरिए से देखें। पुरानी रूढ़ियों को तोड़ें और कुछ नया करने का प्रयास करें। उपप्रधानाचार्या और कार्यक्रम संयोजिका नीना कैरन दास ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक उम्मीद बाकी है। उम्मीद वह दीपक है, जो बड़े से बड़े अंधेरे को भी दूर कर सकता है। संगीत से विज्ञान तक दिखी प्रतिभा महोत्सव के पहले दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। बिलजर्ड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लयबद्ध वाद्य कौशल दिखाया। इसमें आपसी तालमेल देखने को मिला। मॉक्सी इफोनी में प्रतिभागियों ने संगीत के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। रील क्रॉनिकल प्रतियोगिता में डिजिटल कला और फोटोग्राफी का प्रदर्शन हुआ है। बायोमस्केटियर में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच सामने आई। सिलवट और डेवलपर्स डिलाइट में तकनीकी नवाचार देखने को मिला। वहीं, माइंड बॉगलर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User