लखनऊ में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी:SKD अकादमी में नीलांबर मिस्टर और अनुष्का मिस फ्रेशर चुने गए

Oct 09, 2026 - 21:01
0
लखनऊ में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी:SKD अकादमी में नीलांबर मिस्टर और अनुष्का मिस फ्रेशर चुने गए
लखनऊ के श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, नाटिका, टैलेंट शो और रैंप वॉक में प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह, सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) कुसुम बत्रा और सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) नवीन कुलश्रेष्ठ शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। नीलांबर और अनुष्का को मिला खिताब फ्रेशर्स पार्टी में कई प्रतियोगिताओं के बाद नीलांबर जोशी को मिस्टर फ्रेशर और अनुष्का सिंह को मिस फ्रेशर चुना गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि नए विद्यार्थियों ने खेलों और अन्य गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह ने कहा कि फ्रेशर्स डे विद्यार्थियों की संस्थान के साथ नई यात्रा की शुरुआत है। संस्थान का प्रयास है कि हर नया विद्यार्थी खुद को सम्मानित, स्वागत योग्य और प्रेरित महसूस करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User