सिद्धार्थनगर में अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन कार्यक्रम:अनुदेशकों ने नियमितीकरण और एरियर भुगतान की मांग; माहेश्वरी पाठक बने जिलाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर के बांसी की रानी लक्ष्मी वाटिका में रविवार को परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह का जिला अध्यक्ष माहेश्वरी पाठक ने स्वागत किया। विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश के अनुदेशक प्रशिक्षित हैं, इसलिए सरकार को अनुदेशक पदों का सृजन कर उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक अनुदेशक का करीब 9 लाख रुपए एरियर बकाया है, जिसका भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय मिलने लगा है, अब एरियर भुगतान और नियमितीकरण की मांग भी पूरी होनी चाहिए। कार्यक्रम में माहेश्वरी पाठक को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि विनीता मिश्रा को महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संतोष सिंघानिया, सत्याल सिंह, गणेश यादव, हरिश्चन्द, सीमा निषाद, रामशंकर गुप्ता, जितेंद्र राय और प्रतिमा पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)