लखनऊ में 11 दिनों तक सजेगा बुक फेयर:1 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पुस्तक मेला , 50 से अधिक प्रकाशक लेंगे हिस्सा

Sep 29, 2026 - 22:20
0
लखनऊ में 11 दिनों तक सजेगा बुक फेयर:1 से 11 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पुस्तक मेला , 50 से अधिक प्रकाशक लेंगे हिस्सा
लखनऊ बलरामपुर गार्डन में 1 अक्टूबर से 11 दिवसीय 23 वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू होगा। इस बार पुस्तक मेला ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने की थीम को समर्पित रहेगा। आयोजकों के मुताबिक मेले का उद्घाटन 1 अक्टूबर को शाम 5 बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। मेले में साहित्यिक, सांस्कृतिक और बाल गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। ढाई दशक से लग रहा है मेला मंगलवार को मेला स्थल पर आयोजित प्रेसवार्ता में मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने कहा कि करीब ढाई दशक पहले शुरू हुआ यह प्रयास अब शहर में पुस्तक मेलों की परंपरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल किताबों की बिक्री का आयोजन नहीं, बल्कि ज्ञान और संस्कृति का उत्सव है। देशभर के प्रकाशनों को एक जगह लाकर अलग-अलग आयु और रुचि के पाठकों के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। पाठकों को मिलेगी विशेष छूट आकर्ष चंदेल ने बताया कि करीब 75 हजार वर्गफीट क्षेत्र में लगने वाले मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों के 120 से ज्यादा स्टॉल होंगे। यहां हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं के साहित्य, शैक्षणिक पुस्तकें, बाल साहित्य और दुर्लभ पुस्तकों की बड़ी श्रृंखला उपलब्ध होगी। प्रवेश निशुल्क रहेगा। मेला रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा और खरीदी गई प्रत्येक पुस्तक पर कम से कम 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी। विभिन्न राज्यों के लगेंगे स्टॉल बच्चों के लिए कहानी सत्र और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्थानीय लेखकों की पुस्तकों के लिए अलग स्टॉल रहेगा। मेले में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज, आगरा, भागलपुर और रायपुर समेत कई शहरों के प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, रामकृष्ण मठ, ज्ञानार्ची बुक्स, नवपल्लव बुक्स, बोधरस प्रकाशन, आर्य प्रतिनिधि सभा समेत कई संस्थानों और प्रकाशकों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User