लखनऊ में अज्ञात युवक का शव मिला:दोनों पैर बंधे थे, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी

Oct 13, 2026 - 16:01
0
लखनऊ में अज्ञात युवक का शव मिला:दोनों पैर बंधे थे, सिर पर चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) इलाके में सोमवार देर रात एक अज्ञात युवक का शव मिला। आचारामऊ गांव से मलाक जाने वाले कच्चे रास्ते पर मिले शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान और दोनों पैर बंधे थे।। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को सोमवार रात करीब 11:30 बजे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीकेटी पुलिस टीम, फील्ड यूनिट और बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच करने पर शव के पास जूट का एक बोरा भी मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक के हुए थे। पुलिस ने शव को अपने पास लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पता चलेगी। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User