शिवनगर वार्ड में सभासद पद के लिए उपचुनाव:तीन बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी
महराजगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर सात शिवनगर में सभासद पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव हो रहा है। यह चुनाव पूर्व सभासद महेंद्र गुप्ता का निर्वाचन जाति प्रमाण पत्र संबंधी मामले में रद्द होने के बाद खाली हुई सीट पर हो रहा है। कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं: अनिल वर्मा, अमन निगम, आशुतोष पांडेय उर्फ शेरू बाबा, नागेंद्र प्रसाद और सरोज देवी। प्राथमिक विद्यालय शिवनगर में बने मतदान केंद्र पर तीन बूथों से वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर 3:23 बजे तक बूथ संख्या 17 पर 1027 में से 522 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 266 महिलाएं और 256 पुरुष थे। बूथ संख्या 18 पर 1103 में से 478 वोट पड़े, जिनमें 258 महिलाएं और 220 पुरुष शामिल थे। बूथ संख्या 19 पर 317 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 155 महिलाएं और 162 पुरुष शामिल थे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते दिखे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)