लखनऊ में बीसी सखियों का विरोध प्रदर्शन:20 हजार वेतन कि मांग, 4 दिनों से जारी है धरना , सरकार पर शोषण का आरोप लगाया

Sep 29, 2026 - 17:25
0
लखनऊ में बीसी सखियों का विरोध प्रदर्शन:20 हजार वेतन कि मांग, 4 दिनों से जारी है धरना , सरकार पर शोषण का आरोप लगाया
लखनऊ के इको गार्डन में मंगलवार को बीसी सखियों ने विरोध प्रदर्शन किया। ये महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चुनी गई हैं। मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में जमा हुई और नारेबाजी की। प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहीं महिलाओं को पुलिस ने इको गार्डन में रोक लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजीकिया। केवल 6 महीने तक मिला वेतन प्रदर्शन कर रही रवीना ने बताया कि 2018 में बीसी सखी के रूप में भर्ती हुई थी। मुख्य रूप से हम लोगों का काम यह होता है कि ग्रामीण क्षेत्र में जिन महिलाओं को बैंक की जानकारी नहीं होती है या वह पैसा निकालने के लिए बैंक तक नहीं पहुंच सकतीं तो उनके सहायक के रूप में काम करते हैं। भर्ती के समय हम लोगों को 6 महीने तक ₹4000 वेतन दिया गया। फिर हम लोगों को ₹500 निकलवाने पर 96 पैसा कमीशन मिलने लगा। यह 96 पैसा बेहद कम है। इतने में घर चला पाना संभव नहीं। जो पैसे मिल रहे हैं इससे बेहतर तो हमें कुछ भी ना मिले। कभी-कभी तो ऐसा समय भी आ जाता है कि घर में चूल्हा जला पाना भी मुश्किल लगता है। सपोर्ट फंड को ब्याज के साथ वापस मांग रहे प्रदर्शनकारी महिला ने बताया कि सरकार ने जो 75,000/- सपोर्ट फंड दिया था, उसे 4% ब्याज के साथ वापस मांगा जा रहा है। हमारी मांग है सपोर्ट मनी पूरी तरह से माफ किया जाए क्योंकि बीसी सखियों की इतनी आमदनी नहीं होती है, जो इस कर्जे की भरपाई कर सके। साथ ही ₹20000 प्रतिमाह वेतन दिया जाए। इससे कम पैसे में घर चला पाना संभव नहीं है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और हम लोगों की आमदनी घट रही है। ‘सरकार अधिकार नहीं देती’ पूनम ने बताया कि पूरे प्रदेश में संख्या हमारी संख्या 58000 है। हम महिलाएं अपनी जान जोखिम में डालकर सुकून और सुरक्षा त्याग कर काम करते हैं। फिर भी हम लोगों को सम्मानजनक मानदेय न मिलना बेहद अफसोसजनक है। यह सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और सम्मान की बात करती है। मगर अधिकार नहीं देती। हम लोग कई दिनों से इको गार्डन में डटे हुए हैं जब तक अधिकार नहीं मिल जाएगा प्रदर्शन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User