झूठे रेप-छेड़छाड़ के केस कराने वाले 2 लोग गिरफ्तार:बब्बू लंगड़ा गैंग पर 16 मुकदमे दर्ज, 15 आरोपी जेल भेजे गए

Sep 29, 2026 - 17:25
0
झूठे रेप-छेड़छाड़ के केस कराने वाले 2 लोग गिरफ्तार:बब्बू लंगड़ा गैंग पर 16 मुकदमे दर्ज, 15 आरोपी जेल भेजे गए
बिजनौर में मंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी केके विश्नोई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बब्बू लंगड़ा गैंग के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस ने गैंग के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गैंग प्रभावशाली लोगों को झूठे रेप और छेड़छाड़ के मुकदमों में फंसाकर जमीन, प्रॉपर्टी और पैसों के विवाद निपटाने का काम करता था। अब तक गैंग के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और 15 आरोपियों को जेल भेजा गया है। नहटौर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस के अनुसार नहटौर पुलिस ने मंगलवार को रविता गौतम उर्फ रविता देवी निवासी हरिद्वार और नौशाद निवासी बक्शी वाला को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि नौशाद ने पांच झूठे मुकदमे दर्ज कराए थे। रविता पर उसके जरिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराने में भूमिका निभाने का आरोप है। जमीन और पैसों के विवाद में दर्ज कराते थे केस एसपी केके विश्नोई के मुताबिक, गैंग बिजनौर और आसपास के जिलों में जमीन, प्रॉपर्टी और पैसों के लेनदेन से जुड़े विवादों को निपटाने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराता था। प्रभावशाली लोगों को मुकदमों में फंसाकर विवाद में दबाव बनाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। मुख्य सरगना बब्बू लंगड़ा पहले ही जेल में पुलिस ने हाल ही में गैंग का खुलासा किया था। गैंग का मुख्य सरगना बब्बू लंगड़ा पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य लोगों और दर्ज कराए गए मुकदमों की भूमिका की जांच कर रही है। 16 मुकदमों की जांच जारी एसपी ने बताया कि गैंग से जुड़े अब तक 16 मुकदमों की जानकारी सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के झूठे मुकदमे या गैंग की गतिविधियों से पीड़ित है तो वह पुलिस से शिकायत करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User