लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या 511 पहुंची:24 घंटे में 13 नए संक्रमित, अलीगंज, आलमबाग और इंदिरानगर में सबसे ज्यादा केस

Oct 18, 2026 - 18:42
0
लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या 511 पहुंची:24 घंटे में 13 नए संक्रमित, अलीगंज, आलमबाग और इंदिरानगर में सबसे ज्यादा केस
लखनऊ में डेंगू मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो चुकी है। रविवार को डेंगू के 13 नए संक्रमित मिले। इनमें सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आलमबाग और अलीगंज में मिले हैं। इसके अलावा इंदिरानगर में भी 2 डेंगू संक्रमित मिले है। साथ ही टुडियागंज, एनके रोड और रेड क्रॉस में भी एक-एक केस रिपोर्ट हुए है। वहीं, नगर निगम के जोनवार क्षेत्र में सबसे ज्यादा 108 मरीज जोन-8 में मिले है। यहां पर आशियाना, LDA कॉलोनी, शारदानगर, बिजली पासी, विद्यावती और अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड जैसे इलाके है। इसके बाद जोन-4 में 87 और जोन-3 में 60 मरीज मिले हैं। चिनहट और गोमतीनगर में भी बढ़े केस जोन-4 के चिनहट द्वितीय, शहीद भगत सिंह प्रथम, गोमतीनगर, खरगापुर-सरसवां और इस्माइलगंज में अब तक 87 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, जोन-3 के अलीगंज, केशवनगर, त्रिवेणीनगर, खदरा और फैजुल्लागंज में 60 मरीज मिले हैं। जोन-6 में ठाकुरगंज, चौक, बालागंज, हुसैनाबाद, मल्लाहीटोला, आलमनगर और सआदतगंज समेत कई इलाकों में 59 मरीज मिले हैं। जोन-7 के इंदिरानगर, विकासनगर, खुर्रमनगर, मल्हौर, भरवारा, कमता और पॉलीटेक्निक के आसपास 56 मामले सामने आए हैं। जोन-1 में 28 और जोन-2 में 30 मरीज मिले हैं। जलभराव से मच्छरों का खतरा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बारिश के बाद जमा पानी, कूलर, गमलों और पुराने टायरों में डेंगू के मच्छरों का लार्वा पनप सकता है। फैजुल्लागंज में बाढ़ के बाद पानी घटने से कुछ जगहों पर नमी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने लोगों से कूलर और गमलों का पानी हर तीन-चार दिन में बदलने, पानी की टंकियों को ढककर रखने और घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर रही टीम लखनऊ के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि 24 घंटे में शहर में 13 नए संक्रमित मिले है। इसी के साथ डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 511 तक पहुंच गई है। हालांकि, सिचुएशन अभी पूरी तरह कंट्रोल में है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में टीम कैंप कर रही है। सभी मरीजों के पास तक दवाई भी मुहैया कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User