लखनऊ में धंसी LDA की बनाई सड़क:100 मीटर हिस्सा खिसका, डामर उखड़ी, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए बगल में हुआ था गड्ढा

Sep 27, 2026 - 13:58
0
लखनऊ में धंसी LDA की बनाई सड़क:100 मीटर हिस्सा खिसका, डामर उखड़ी, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए बगल में हुआ था गड्ढा
लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास में चल रही सीजी सिटी परियोजना में सड़क धंस गई। LDA की तरफ से इस योजना का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके कारण 12 मीटर सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा मल्टी लेवल पार्किंग के लिए किए गए गढ्ढे की तरफ धंस गया। डामर भी उखड़ गई। फिलहाल मौके पर LDA की तरफ से एहतियातन ग्रीन नेट लगा दिया गया है। साथ ही लोहे के बैरियर भी लगाए गए हैं। ताकि लोग इधर आवाजाही न करें। LDA के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्माणधीन प्रोजेक्ट का हिस्सा था। इसपर कोई ट्रैफिक की आवाजाही नहीं है। सड़क के बगल में मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही है। इसके लिए बड़ा गड्ढा हुआ है। पहले सड़क में दरार आई। इसे रोकने के लिए पालीथीन से इसे ढका गया। लेकिन लगातार बरसात के कारण सड़क गढ्ढे की तरफ खिसक गई। यह सड़क 12 मीटर की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User