मेरठ में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता:16 मेधावी छात्र और 15 शिक्षक सम्मानित, समूह गान में दिखी देशभक्ति

Oct 02, 2026 - 11:12
0
मेरठ में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता:16 मेधावी छात्र और 15 शिक्षक सम्मानित, समूह गान में दिखी देशभक्ति
मेरठ। भारत विकास परिषद मेरठ उत्कर्ष शाखा की ओर से 1 अक्टूबर को आईएमए हॉल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् और गायत्री मंत्र के साथ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूह गान प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट फ्रांसिस विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना दिया। 16 मेधावी छात्र और 15 शिक्षक सम्मानित समारोह में 16 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 15 शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संयोजकों ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User