लखनऊ में Gen Z का अनोखा प्रदर्शन:बेरोजगारी से तंग आ कर घर छोड़ा , 5 दिनों से शहर के अलग अलग इलाकों में दे रहे हैं धरना
लखनऊ में मंगलवार को गोमती तट स्थित झूले लाल वाटिका पर Zen G ने विरोध प्रदर्शन किया। ये अनोखा प्रदर्शन शहर के अलग अलग हिस्सों में रोजगार को लेकर हो रहा है। देखने को मिला बढ़ती बेरोजगारी से परेशान होकर युवाओं ने अपने घर छोड़ दिए हैं। ये सभी युवा हाथों में तख्तियां लेकर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। नौकरी न मिलने से परेशान हैं छात्र-छात्राएं प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। इससे वे खुद को परिवार पर बोझ समझने लगे हैं। उनकी शिकायत है कि परिवार, समाज और देश के निर्माण में उनकी कोई भूमिका नहीं दिख रही है। इसी निराशा और गुस्से में उन्होंने घर छोड़ दिया है। जब तक रोजगार हासिल नहीं कर लेंगे घर वापस नहीं जाएंगे। आर्थिक तंगी की वजह से घर वालों के भी ताने सुनाने पड़ते हैं और शर्मिंदगी महसूस होती है। 24 सितंबर से जारी है धरना प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि 24 सितंबर से यह प्रदर्शन शुरू किया था। सबसे पहले मड़ियांव रामलीला मैदान में बैठे वहां से हटा दिया गया। उसके बाद कैसरबाग स्थित शहीद स्मारक पर धरना दिया वहां पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। कई दिनों तक इको गार्डन में बैठे रहे मगर कोई भी हमारी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है। जब तक बेरोजगारी की समस्या का कोई समाधान नहीं मिलता घर वापस नहीं जाएंगे । भूखे रहना पड़े या प्यासे मगर घर नहीं लौटेंगे। सरकार मदद करे युवाओं का कहना है कि हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि हमारी योग्यता के हिसाब से रोजगार मिले। सरकार हमें नौकरी दे या फिर व्यापार करने में सहयोग करे। अगर कमजोर युवाओं छात्रों कि मदद सरकार नहीं करेगी समाज नहीं करेगा तो समाज में बदलाव कैसे आएगा।युवा पीढ़ी राष्ट्र कि धरोहर है इसे सहयोग करना सरकार कि जिम्मेदारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)