बरेली में प्रतियोगिता:मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित; SST इंटर कॉलेज की संजीवनी गंगवार रहीं प्रथम

Sep 29, 2026 - 17:09
0
बरेली में प्रतियोगिता:मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित; SST इंटर कॉलेज की संजीवनी गंगवार रहीं प्रथम
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. एम.पी. आर्य सहित कई जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एस.एस.टी. पब्लिक इंटर कॉलेज की संजीवनी गंगवार, हृदयांश शर्मा और शिवांश शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में एस.एस.टी. की भुवनेश्वरी गंगवार प्रथम, पं. दीन दयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज (अल्हैया) की कशिश द्वितीय व एस.एस.टी. की प्रतीक्षा गंगवार तृतीय रहीं। वहीं, भाषण प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में पं. दीन दयाल कॉलेज के दुष्यंत ने पहला तथा राजकीय हाईस्कूल क्योलड़िया की मानसी व पायल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, सचिन कुमार यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार, जिला पंचायत सदस्य प्रवेंद्र गंगवार, पूर्व सदस्य लेखराज गंगवार, एल.बी.एस. पीजी कॉलेज के डायरेक्टर रोहित गंगवार, विद्यालय संरक्षक राम मोहन गंगवार, प्रबंधक सुरेंद्र वीर गंगवार, प्रधानाचार्य देवेंद्र गंगवार, नोडल अधिकारी जूली सिंह और राखा शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User