लखनऊ में Gen Z के तर्ज पर लगी होर्डिंग:सपा कार्यालय के बाहर होर्डिंग पर लिखा गया 'एक कचौड़ी, दो समोसा जनता को बीजेपी पर नहीं रहा भरोसा '
लखनऊ में शनिवार को सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग। Gen Z के वायरल नारों के तर्ज पर लगवाई गई होर्डिंग। लिखा गया 'एक कचौड़ी, दो समोसा… जनता को बीजेपी पर नहीं रहा भरोसा ' एक कचौड़ी दो समोसा ... चुनाव आयोग पर न करना भरोसा'। होर्डिंग सपा नेता मोहम्मद इख़लाक ने लगवाई है। मोहम्मद इख़लाक ने कहा कि आज सवाल सिर्फ एक कचौड़ी और दो समोसे का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नौजवानों और करोड़ों मतदाताओं के भरोसे का है। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं से रोजगार और बेहतर भविष्य के बड़े-बड़े वादे किए गए, आज उन्हें ई-रिक्शा और टैक्सी चलाने की सलाह दी जा रही है। नौजवानों ने पढ़ाई इसलिए की है कि उन्हें नौकरी के बजाय रिक्शा और टैक्सी चलाने की सलाह मिले? ‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैमरे पर चोरी हुए थे’ मोहम्मद इख़लाक़ ने कहा कि जनता का लोकतंत्र और चुनावी व्यवस्था पर भरोसा तभी मजबूत रहेगा, जब व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी हो। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कैमरे के सामने वोट चोरी हुई थी। आठ वोटों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के महत्व को सामने रखा। वहीं चुनाव आयोग की आंतरिक निर्णय प्रक्रिया को लेकर भी हाल में मतभेद सामने आए हैं। ‘विपक्ष ने पहले ही कहा था वोट चोरी हो रही है ’ हमारे नेता अखिलेश यादव लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। हमने कई बार वोट चोरी का साक्ष्य भी दिया फिर भी चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब जिस तरह से एक अंग्रेजी अखबार ने इस पूरे चुनाव आयोग के चेहरे को बेनकाब किया है इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग के मिली भगत से ही भाजपा सरकार में आ रही है। अगर चुनाव आयोग और ना होता तो कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में ना आती।अखिलेश यादव ने 2022 और 2024 के चुनावों को लेकर चुनाव आयोग के समक्ष शिकायतें और हलफनामे प्रस्तुत किए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)