लोकबंधु अस्पताल में लेजर से होगा बवासीर-फिस्टुला का इलाज:नई मशीन से ऑपरेशन शुरू, दर्द और रक्तस्राव होगा कम
लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में अब बवासीर, फिशर और फिस्टुला समेत कई बीमारियों का इलाज लेजर तकनीक से होगा। शुक्रवार को अस्पताल में नई लेजोट्रॉनिक्स लेजर मशीन से ऑपरेशन और इलाज की ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए। मशीन इंडिया प्रेस्टीसाइड्स लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल ने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराई है। नसों से जुड़ी बीमारियों के इलाज की जानकारी दी अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली के लेजर प्रोक्टोलॉजिस्ट डॉ. एएस चिलाना और वास्कुलर सर्जन डॉ. संतोष कुमार तिवारी ने डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी। इसमें बवासीर, फिशर, फिस्टुला, पाइलोनाइडल साइनस और नसों से जुड़ी बीमारियों के इलाज की जानकारी दी गई। 10 से 30 मिनट में हो सकता है ऑपरेशन वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लेजर सर्जरी से रक्तस्राव और दर्द कम हो सकता है। इससे मरीज को अस्पताल में कम समय रुकना पड़ सकता है। कुछ प्रक्रियाओं में 10 से 30 मिनट लगते हैं। मरीज की स्थिति के अनुसार उसी दिन छुट्टी भी दी जा सकती है। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय वर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शबीह मजहर और डॉ. अमित मिश्रा समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)