लखनऊ में नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या:सिर पर औजार से किया वार, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ के नाका इलाके में गुरुवार रात नाबालिक बेटे ने मां की हत्या कर दी। राजेंद्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-202 में गीता भागचंदानी (42) का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान उनके 17 साल के नाबालिग बेटे ने सिर पर औजार से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से गीता की मौत हो गई। थाना प्रभारी नाका विवेक चौधरी ने बताया गुरुवार रात करीब नौ बजे महिला की हत्या की सूचना मिली थी। नाका पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को नाबालिग बेटा मौके पर ही मिला। उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस घटना में इस्तेमाल औजार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के पीछे विवाद की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)