लखनऊ में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत, अवध प्रांत विजेता टीम जाएगी काशी

Oct 15, 2026 - 18:55
0
लखनऊ में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आयोजित:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति गीत, अवध प्रांत विजेता टीम जाएगी काशी
लखनऊ में भारत विकास परिषद, अवध प्रांत के तत्वावधान में दी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रिवर बैंक कॉलोनी में प्रांतीय स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अवध प्रांत की विभिन्न शाखाओं से आए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने लोकगीत, संस्कृत गीत और हिंदी गीतों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष देवेन्द्र स्वरूप शुक्ला ने मंचासीन अतिथियों के परिचय के साथ किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रांतीय गतिविधि संयोजक संजीव नन्दी ने दी। मुख्य अतिथि गोपाल सिन्हा, न्यायिक सदस्य, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एवं वरिष्ठ रंगकर्मी रहे। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। प्रांतीय महासचिव शशिकांत सक्सेना ने परिषद की स्थापना और समाजहित में संचालित सेवा गतिविधियों की जानकारी दी। प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की भावना विकसित करना है। प्रांतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 1 नवंबर को काशी में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में अवध प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User